दिल्ली के अंदर भारत विकास संकल्प यात्रा का जिस उत्साह से गरीब लोग स्वागत कर रहे हैं उससे आम आदमी पार्टी हताश और परेशान हो गई है : बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी विकास कार्य पर ध्यान नहीं देती लेकिन लोगों को गुमराह करने में माहिर है।
आज कल एक और झूठा और लोगों को गुमराह करने वाला कैंपेन चलाकर आम आदमी पार्टी ने फिर से बता दिया कि वह सिर्फ बातों के धनी है।
सुश्री स्वराज ने कहा है की पिछले नौ सालों में केजरीवाल सरकार ने गरीबों को घर देने के लिए क्या किया है, इसका जवाब मुख्य मंत्री को देना होगा।
सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली में अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास योजना लागू होने देते तो शायद आज किसी गरीब को झुग्गी में रहने की जरुरत नहीं होती।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर भारत विकास संकल्प यात्रा का जिस तरह गरीबों से स्वागत मिल रहा है उससे आम आदमी पार्टी हताश और परेशान हो गई है क्योंकि केन्द्र सरकार की योजनाएं आज घर चलकर गरीबों तक पहुंच रही है।



