उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन व कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ । लघु उद्योग भारती अवध प्रान्त का उद्यमी सम्मेलन व कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन आज राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल सिलवेट में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बिजली, जीएसटी व्यापारकर, प्रदूषण, एनजीटी लघु उद्योगों की समस्याओं को उठाया गया।

मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकार में लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर आत्म निर्भर भारत बनाने का काम किया गया है। आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए नौकरी मांगने नही नौकरी देने के लिए काम करना होगा।


मुख्यमंत्री योगीजी ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना को मूर्त रूप देकर लघु उद्योग विशेष कर अत्यंत छोटे स्तर पर कार्य करने वाले उद्यमी भाइयों को समृद्ध करने का प्रयास किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद ने कहा कि उद्योग को यदि ईमानदारी से किया जाए तो उसे उन्नत होने से कोई नहीं रोक सकता, कठिनाइयां जरूर आती हैं, लेकिन दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से हर समस्या का निदान हो जाता है।


सम्मेलन में प्रान्त संघ चालक कृष्ण मोहन ने भी अपना मार्ग दर्शन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महामंत्री भरत थरड ने कहा कि लघु उद्योग भारती प्रदेश के 75 जिलों में 70 जिला इकाइयां काम कर रहीं हैं।जिनमे 5090 सक्रिय सदस्य काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि 5 एकड़ से लेकर 50 एकड़ तक भूमि उपलब्ध कराने पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की सरकार की योजना है। लघु उद्योग भारती द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार से मिलकर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। प्रदूषण से संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

सम्मेलन में अवध प्रान्त की अध्यक्ष रीता मित्तल ने स्वीकार किया है कि उद्यमियों के सामने बिजली, सड़कें प्रदूषण, उद्योगों को नीलाम करने जैसी समस्याएं आ रही हैं। उद्यमियों की समस्याओं से मंत्रियों को अवगत कराया जाएगा। अवध प्रान्त के महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू करके आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम कर रही है।


कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के कैलेंडर का लोकार्पण हुआ और अवध प्राण के जिलों से आए उद्यमियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में लघु उद्योग भारती के संगठनात्मक विषय पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अवध प्रान्त के जिला अध्यक्षों ,प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग ,मनोज कुमार गुप्ता,अरुण भाटिया, सुमित मित्तल सहित सैकड़ों उद्यमियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button