उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 9 पर बनाया स्लीप पॉड होटल,शीघ्र ही इसे यात्रियों के उपयोग के लिये खोल दिया जायेगा

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे यात्री प्रधान रेलवे है और रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को नित नई यात्रा सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 9 पर स्लीप पॉड होटल बनाया गया है। शीघ्र ही इसे यात्रियों के उपयोग के लिये खोल दिया जायेगा। पॉड होटल की बुकिंग 06, 12 एवं 24 घंटे के लिये यात्री उपयोग के लिये निर्धारित रिजनेबुल दर पर बुक कर सकेंगे। इस होटल में यात्रियों के लिये भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। खानपान की सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यह स्लीप पॉड होटल प्लेटफार्म संख्या 9 के हैंगिंग वेटिंग हाल में 653 वर्ग मीटर में बनाया गया है।
इस स्लीप पॉड होटल में सिंगल एवं डबल बेड के केबिन एवं केबिननुमा स्लीप पॉड बनाये गये हैं, जो कि पूरी तरह से सेन्ट्रलाइज्ड ए.सी. युक्त हैं। होटल में महिलाओं एवं पुरुष के लिये अलग-अलग प्रसाधन बनाये गये हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिये यहाँ सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गये हैं। यात्रियों की सुविधा के लिये पॉड होटल में फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। होटल में उपलब्ध कराई गई सुविधा उच्च कोटि की है।
इसके अतिरिक्त यहाँ पर टेलीविजन, चार्जिंग प्वाइंट एवं पढ़ने के लिये रीडिंग लाइट की व्यवस्था है। प्लेटफार्म संख्या 9 पर बने इस पॉड होटल का फायदा देश भर से गोरखपुर आने वाले यात्रियों को मिलेगा। ज्ञातव्य है कि गोरखपुर जं स्टेशन पर दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, पुणे, चेन्नई, बंगलौर, हैदराबाद, अहमदाबाद, गुवाहाटी, लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज, उज्जैन सहित देश के अनेक महानगरों के लिये ट्रेनें चलाई जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button