उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोगों को कांग्रेस के सामने गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाते देखना चौंकाने वाला है, जिन्हे वे कुछ साल पहले तक हमेशा भ्रष्ट कहते थे : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक रूप से निराश पार्टी है जो अस्तित्व बचाने की हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।

श्री सचदेवा ने कहा है कि आज आम आदमी पार्टी अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही है जिनके लिए वह खुद जिम्मेदार है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करने की अनुमति नहीं दी है और न ही झुग्गी-झोपड़ियों या शहरी गरीबों को लगभग 50,000 पहले से निर्मित राजीव आवास योजना मकान आवंटित किए हैं, जिससे वह बेहतर जीवन के अवसर से वंचित रह गये हैं।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर डीडीए ने दिल्ली में 3 जगहों पर जहां झुग्गी वहां मकान परियोजना लागू की है, लेकिन दिल्ली सरकार ने अपनी एक भी जमीन पर झुग्गीवालों के क्लस्टर में इस योजना को लागू नहीं किया है।

श्री सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोगों को कांग्रेस के सामने गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाते देखना चौंकाने वाला है, जिन्हे वे कुछ साल पहले तक हमेशा भ्रष्ट कहते थे।

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से पहले आप नेताओं को देश की जनता को जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए कि वे भ्रष्ट कांग्रेस का समर्थन क्यों कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button