उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
डालीगंज कलेक्टरगंज में ओपन जिम की सौगात

लखनऊ : डालीगंज स्थित कलेक्टरगंज राणा प्रताप पार्क में ओपन जिम का शुभारंभ उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा, क्षेत्र के वरिष्ट नागरिक, समाजसेवी भारत भूषण गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल ने नारियल फोड़ करके पूजन कार्य सम्पन्न किया। विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि जल्द ही ओपन जिम की सौगात क्षेत्रवाशियो में मिल जाएगी।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, व्यापारी नेता अमरनाथ अग्रवाल, सतीश वर्मा, समाजसेवी अनुराग साहू, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीवास्तव, कंचन, गगन, अनिल अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।



