आतिशी और सौरभ भारद्वाज को बताना चाहिए कि अगर कोई शराब घोटाला नहीं हुआ तो सिसौदिया – संजय सिंह को जमानत क्यों नहीं मिल रही है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह खेदजनक है कि अरविंद केजरीवाल सरकार की मंत्री सुश्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज दिल्ली में विकास परियोजनाओं पर काम करने के बजाय पार्टी प्रचार करना जारी रखें हैं।
श्री सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की जनता दिल्ली के मंत्री सुश्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज से जानना चाहती है कि अगर शराब घोटाला नहीं हुआ तो मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और अन्य को जमानत क्यों नहीं मिल रही है। बेहतर होगा की दोनों मंत्री दूसरों पर दोषारोपण करने की बजाये अपनी सरकार के भ्रष्टाचार पर जवाब दें।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आप मंत्रियों से कहा है कि उन्हें नकली दवाओं के वितरण, पैथोलॉजिकल परीक्षण घोटाला, क्लास रूम घोटाला, मोहल्ला क्लिनिक मरीज घोटाला, प्रदूषण पर अंकुश लगाने में विफलता और भ्रष्टाचार के सवालों की सूची पर दिल्लीवासियों को जवाब देना है।
श्री सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के युवाओं के लिए दिल्ली में रोजगार के अवसर पैदा करने में विफल रही है और लोग चाहते हैं कि केजरीवाल के मंत्री बताएं कि उनकी सरकार ने दिल्ली में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए 9 वर्षों में क्या किया है।



