दिल्ली भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से दिल्ली वालों को जोड़ें : बैजयंत जय पांडा

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने आज एक कार्यक्रम में आव्हान किया की दिल्ली भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से दिल्ली वालों को जोड़ें।
श्री पांडा ने कहा की आज हमें खुशी हो रही है कि पूरे देश भर के अंदर करोड़ों की संख्या में लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ रहे हैं और केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी उन तक पहुंच रही है। लोगों को योजनाओं के बारे में पता चल रहा है।
श्री बैजयंत जय पांडा ने कहा है की नए भारत के बारे में पूरे विश्व भर में आज चर्चा हो रही है और यह सब कुछ हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वजह से हो पाया है। उन्होने कहा की प्रधान मंत्री का विजन है और नारा है सबका साथ सबका विकास, जो देश में किया जा रहा है।
श्री पांडा ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर वर्ग, आयु एवं समुदाय सभी लोगों को तक केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
श्री पांडा ने कहा की यह खेदपूर्ण है की आयुष्मान भारत योजना देश के विभिन्न राज्यों में पहुंच रही है लेकिन राजधानी दिल्ली में इसे लागू नहीं किया गया है क्योंकि यहां एक ऐसी सरकार है जिसे सिर्फ अपनी चिंता है जनता की नहीं।



