उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मानस मन्दिर डालीगंज में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों ने सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

लखनऊ : एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर, भावना समिति एवम् आस्था हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मानस मन्दिर परिसर, डालीगंज में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लगभग 20 विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डाक्टरों ने सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर के प्रमुख डा. पार्थ प्रतिम ने दर्द से परेशान तथा न्यूरो सम्बंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों का विधिवत परीक्षण किया।उन्होंने मरीजों को शिविर में ही एक्यूपंक्चर चिकित्सा, हिजामा चिकित्सा, मोक्सबुशन एंड पीएनएसटी द्वारा आर्थराइटिस,स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन,साइटिका, डिप्रेशन, एंक्साइटी, अनिद्रा मरीजों का चिकित्सा कर उन्हें आराम दिलाया। डा. पार्थ प्रतिम ने बताया कि एक्यूपंक्चर एक दवा रहित चिकित्सा पद्धति है जिसमें कोई भी दवा खाने की जरूरत नहीं होती इसलिए कोई साईड इफेक्ट नहीं होता है।

डा. पार्थ प्रतिम ने बताया कि इस शिविर में 82 मरीजों ने पंजीकरण करा कर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श ग्रहण किया। साथ ही इन पंजीकृत मरीजों को अगले एक माह तक सेंटर में आने पर पचास फीसदी छूट पर चिकित्सा उपलब्ध रहेगी। शिविर में डा. अमन मंडल,सुश्री नजमा,रिंका त्रिपाठी,सिद्धांत श्रीवास्तव, आलमीन ,नीतू सोनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button