उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

द एमएसजी फाउंडेशन की तरफ से हेल्थ कैंप कार्यक्रम का आयोजन

चेकअप के साथ मुफ्त दवायें की गयीं वितरित

लखनऊ। द एमएसजी फाउंडेशन ने जयपुरिया के पास गरीब जुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मुफ्त हेल्थ कैम्प का आयोजन किया। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है कोई भी जरूरतमंद बीमार ना रहे। आज का यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य के साथ किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहाना सिद्दीकी, (सोशल एक्विस्ट) र्ता (मोहम्मद अब्बास आलम (एम डी एंड को- फाउंडर, गैब्रियल कॉन्वेंट, असद रिज़वी स्वतंत्र पत्रकार) मौजूद रहे।


इस कार्यक्रम मैं आए सभी लोगों ने कार्यक्रम को सारा और कहा कि जिस तरह से यह कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए किया जा रहे हैं इस तरह के कार्यक्रम हर क्षेत्र में होने की जरूरत है क्योंकि सबसे बड़ी जरूरत सेहत है सेहत के लिए इस तरह के मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जाना बहुत ही जरूरी है और यह द एमएसजी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा कार्य काबिले तारीफ है।


इस मौके पर मेडिकल टीम में डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. मोहम्मद उस्मान, डॉ. सै. अबुल कासिम रिज़वी, डॉ.अर्शीन अतहर, डॉ. महक बाकरी डॉ. मशियत फातिमा (राना क्लिनिक), डॉ. मुरसलीन उम्मे कुलसुम आइमा अतहर मौजूद रहीं।
वही द एमएसजी फाउंडेशन की तरफ से वसीम अब्बास, सै अली हुसैन, फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद सादिक, फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आलम, फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शुजा तबातबाई, वली मिर्ज़ा, अल्मान हुसैन, शबी हैदर, आफताब मिर्ज़ा, अरमान हसन, इमरान अली, आदिल मिर्ज़ा मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button