उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में हो रही धांधलियों की जांच करायी जाय : अनिल दुबे

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन देकर प्रदेश में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में हो रही धांधलियों की जांच कराने की मांग की।

श्री दुबे ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पत्रांक संख्या 660/सी0ई0ओ0 4-14/4-2023 (टी0सी0-11) लखनऊ 5 अक्टूबर 2023 के अनुपालन में अर्हता तिथि 02 फरवरी 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम  27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसंबर 2023 तक (पत्र के क्रमांक 15 पर अंकित) आयोजित किया गया।

जिसके अनुपालन के लिए सभी BLO द्वारा फार्म 05, फार्म 07, एवं फार्म 08 का निस्तारण  09 दिसंबर .2023 तक किया गया। परन्तु अन्तिम तिथि 09दिसंबर .2023 के समाप्त होने के बाद भी फार्म 07 प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में आये हैं जोकि मूल मतदाताओं द्वारा नहीं भरे गये हैं। हजारों की संख्या में आये प्रारूप-07 फार्मो में मतदाताओं को अनुपस्थित/स्थायी रूप से स्थानान्तरण दिखाया गया है।
श्री दुबे ने प्रदेश में चलाये जा रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम सूची में जोड़े जा रहे नाम व काटे जा रहे नाम, संशोधन किये जा रहे नामों की सूची राष्ट्रीय लोकदल को उपलब्ध कराने तथा सूची के सत्यापन कार्य के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि बढ़ाने की भी मांग की।


श्री दुबे ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से 2024 के लोकसभा चुनाव की निष्पक्षता बरकरार रखने की मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाना चाहिए कि अन्तिम तिथि 09 दिसंबर 2023 होने के बाद भी फार्म प्रारूप-07 को जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा क्यों स्वीकार किया गया,
प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अम्बुज पटेल, रविन्द्र मिश्रा, सुमित सिंह, मुकेश कुमार वर्मा शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button