उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक आयोजन ‘लोक विमर्श-2023’ आगामी 28, 29 एवं 30 दिसम्बर 2023 को यू.पी.महोत्सव मेला समिति के सहयोग से पोस्टल ग्राउण्ड में

लखनऊ : लोक संस्कृति संरक्षण-संवर्द्धन की दिशा में अहर्निश कार्यरत लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा विगत 6 वर्षों से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को केन्द्र बनाकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संस्थान का तीन दिवसीय वार्षिक आयोजन ‘लोक विमर्श-2023’ आगामी 28, 29 एवं 30 दिसम्बर 2023 को यू.पी.महोत्सव मेला समिति के सहयोग से पोस्टल ग्राउण्ड, केन्द्रीय विद्यालय के सामने, अलीगंज, लखनऊ में प्रतिदिन सायं 03:30 से 05:30 बजे तक आयोजित है। संक्षिप्त कार्यक्रम निम्नवत है : 28 दिसम्बर, 2023 (सायं 03: 30 बजे) उद्घाटन विमर्श : संस्कार गीतों में श्रीराम, वक्तव्य : *पद्मश्री डा.विद्या विन्दु सिंह,* अध्यक्षता : *संगीत विदुषी प्रो. कमला श्रीवास्तव, भगवान श्रीराम के विविध संस्कारों पर आधारित *50 कलाकारों की सामूहिक लोक गायन प्रस्तुति, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विभूतियों का सारस्वत अलंकरण. 29 दिसम्बर, 2023 (सायं 03:30 बजे), विमर्श : जन-गण-मन में कहां तक रमे हैं राम? संयोजन-संचालन : आशुतोष कृष्णा. श्रीराम कथा पर केन्द्रित नृत्य नाटिका (श्रीमती निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में संगीत भवन के 27 कलाकारों की प्रस्तुति) ,अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम,30 दिसम्बर, 2023 (सायं 03:30 बजे),विमर्श : रामराज्य और लोकतंत्र, संयोजन-संचालन : विदुषी डॉ. करुणा पाण्डेय.मुनाल के कलाकारों द्वारा विविध लोक भाषाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां,श्यामा देवी चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में प्रमाण पत्र वितरण, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम,सम्मान एवं सम्मानित विभूतियां : आरती पांडेय स्मृति लोक संगीत साधक सम्मान : श्रीमती मंजू चक्रवर्ती (लखनऊ),पद्मश्री डॉ. योगेश प्रवीन स्मृति लोक संस्कृति सम्मान : *श्रीमती रंजना शंकर (लखनऊ),प्रभा श्रीवास्तव स्मृति लोक कथा सम्मान : प्रो. शेफाली चतुर्वेदी (आगरा),शोभा देवी स्मृति लोक संस्कृति अनुरागी सम्मान :  अर्चना गुप्ता (बुंदेलखंड),रमावती देवी स्मृति संगीत सम्मान : कल्पना सक्सेना (कानपुर),सावित्री देवी स्मृति संगीत साधक सम्मान : प्रो. विनीता सिंह (लखनऊ), जे.पी.लम्बोदर स्मृति समाज सेवा सम्मान : डा. अनिल गुप्ता (लखनऊ),सीताराम तिवारी स्मृति लोक संस्कृति अनुरागी सम्मान :  राजनारायन वर्मा (लखनऊ), किशन गुप्ता स्मृति संगीत सेवा सम्मान :  किशन लाल शाह (लखनऊ),प्रो. कमला श्रीवास्तव लोक संगीत ध्वजवाहक सम्मान :  मीतू मिश्रा (लखनऊ),पद्मश्री डॉ. विद्याविन्दु सिंह लोक संस्कृति ध्वजवाहक सम्मान :  जीतेश श्रीवास्तव (लखनऊ), विशेष आभार :यू.पी.महोत्सव मेला समिति, विनोद कुमार सिंह,अध्यक्ष एन. बी. सिंह,उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button