उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली के लोगों चाहते हैं कि नकली दवा वितरण के लिए सौरभ भारद्वाज जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें : दिल्ली भाजपा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा सचिव हरीश खुराना एवं  बांसुरी स्वराज ने कहा है कि यह शर्मनाक है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में चिकित्सकीय रूप से मानक से नीचे या नकली दवाओं के वितरण की जिम्मेदारी लेने के बजाय दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज सरकारी अधिकारियों पर दोषारोपण करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा सचिवों ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वह जानते थे की कुछ दवाएं संदेह के घेरे में हैं, फिर भी मंत्री के रूप में उन्होंने इन संदिग्ध नकली दवाओं के वितरण को रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

दिल्ली के लोग, जिनके स्वास्थ्य के साथ दिल्ली सरकार ने नकली दवाओं को बांटने की अनुमति देकर खिलवाड़ किया है आज भारद्वाज को दोषारोपण का खेल खेलते देखकर हैरान हैं और चाहते हैं कि सौरभ भारद्वाज नकली दवाओं के वितरण की जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button