उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वीर बाल दिवस के उपलक्ष में बालिका विद्यालय में विविध आयोजन

लखनऊ : सनातन धर्म की रक्षा हेतु गोविंद सिंह जी महाराज एवं उनके चारों साहबजादों के अमूल्य योगदान और स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई है जिसके अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन बालिका विद्यालय में किया गया।

इस विशेष दिवस की महत्ता को समझाते हुए विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन वरिष्ठ शिक्षिका पूनम यादव, ऋचा अवस्थी, रागिनी यादव एवं मंजुला यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस उपलक्ष में चित्रकला, निबंध, भाषण और मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने बताया कि वीर बाल दिवस का आयोजन गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों को सम्मान देने हेतु किया जाता है। उनके जीवन और उनके कार्यों पर आधारित विषयों को लेकर छात्राओं ने पोस्टर बनाए और निबंध लिखे। उनके योगदान को प्रस्तुत करते हुए भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और उनके जीवन पर आधारित मौखिक प्रश्नोत्तरी में भी पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 9 की आराधना निषाद और कक्षा 12 की कीर्ति प्रथम स्थान पर, कक्षा 6 की महक द्वितीय स्थान पर, कक्षा 9 की चाहत तृतीय स्थान पर रही और कक्षा 8 की हर्षिता को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की आराध्या गुप्ता प्रथम, कक्षा 8 की खुशबू गौतम द्वितीय तथा कक्षा 8 की हर्षिता मिश्र तृतीय स्थान रही। कार्यक्रम के आरंभ में छात्राओं को गुरु गोविंद सिंह जी और उनके चारों साहबजादों की वीरता और योगदान के विषय में भी  पूनम यादव द्वारा भी विस्तार से बताया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.9 लीना मिश्र द्वारा समस्त छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button