ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं भंडारे का आयोजन

लखनऊ । लखनऊ में 17 दिसंबर 2023, (दिन – रविवार) को मध्यान्ह 12बजे ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं भंडारे का आयोजन लॉर्ड अय्यप्पा टेंपल, विनीत खंड गोमती नगर, लखनऊ (निकट हुसरिया चौराहा) पर किया गया। कम्बल वितरण एवं भण्डारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार उपनिदेशक(से.नि.) कृषि विभाग उ.प्र. सरकार उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार उपनिदेशक(से.नि.) कृषि विभाग उ.प्र. सरकार द्वारा सैंकड़ों की संख्या में आये निर्धन व्यक्तियों एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया और मौजूद लोगों ने भण्डारे में भोजन ग्रहण किया।
ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार जी उपनिदेशक(से0नि0) कृषि विभाग उ.प्र. सरकार कहा कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन संस्था जनहित के लिए जो प्रयास कर रही है वह अतुलनीय है। उन्होने कहा कि आज हमारे समाज के बीच तमाम ऐसे परिवार हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। हमें जरूरतमंदों की सदैव मदद करने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी तभी हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। उन्होने इस मौके पर संस्था द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में लोगों को कम्बल वितरित किया एवं भण्डारे में भाग लिया।

संस्था के सचिव आदित्य चौधरीने बताया कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन अपने दायित्यों और समाज के प्रति कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहाकि समय-समय पर जहां गरीबों, झोपड़पट्टिों में गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री, गरीबों को राशन एवं वस्त्र वितरण किया जा रहा है वहीं अब ठण्ड के दिनों में कम्बल वितरण एवं भण्डारे का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि संस्था लगातार अपने उद्देश्यों को लेकर समाज की हर प्रकार से मदद करने के लिए सदैव आगे रहेगी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से संस्था की अध्यक्ष अनीता चौधरी, सचिव आदित्य चौधरी, संस्था के सदस्य रविकान्त चौधरीमुख्य व्यवस्था अधिकारी से.नि. राज्य सम्पत्ति विभाग उ.प्र. शासन, अयप्पा मंदिर के अध्यक्ष सोमन पिल्लई, अयप्पा मंदिर के महासचिव ओमन्ना कुट्टन, सारिका कुट्टन, अभिनव कुट्टन, शशिकांत, मीरा कुमारी, विजय शंकर सिंह, मंजू चौधरी, नीतू सिंह, मीरा, शुभम, जैस्मीर चौधरी, के.एस. चौबे, कमलेन्द्र सिंह आदि तमाम लोग भी मौजूद रहे।



