आईसीएआई की लखनऊ शाखा द्वारा दो दिवसीय नेशनल कान्फ्रेन्स का आयोजन

लखनऊ । आईसीएआई की लखनऊ शाखा द्वारा दिनांक 16 दिसंबर .2023 से दो दिवसीय नेशनल कान्फ्रेन्स का आयोजन अटल आडिटोरियम, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, रायबरेली रोड, लखनऊ में किया गया.

नेशनल कान्फ्रेन्स में मुख्य अतिथि बृजेश पाठक , उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया व राष्ट्र के हित में सी.ए. इन्स्टीट्यूट एवं मेम्बर्स द्वारा किये गये योगदान को सराहा ।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीए हमारी अर्थव्यवस्था को संचालित करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं, देश मे बढ़ते जीएसटी संग्रह में सीए का योगदान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत एस. तलाती द्वारा सी.ए. ने मेम्बर्स को सम्बोधित किया उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों के विषय में सभी मेम्बर्स को अवगत कराया गया व आने वाले समय में इन्स्टीट्यूट को बुलन्दियों पर ले जाने पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री एक दूरदृष्टि वाले व्यक्ति हैं और उनमें एक जुनून है जिससे भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है । जिसके परिणाम स्वरूप हमें ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़कर पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने का बड़ा गौरव प्राप्त हुआ

प्रथम टेक्नीकल सेशन एडवोकेट (सी.ए.) जे. के. मित्तल, दिल्ली द्वारा काॅम्प्लेक्सिटी एण्ड इन्ट्रीकायसिस इन जी.एस.टी. लाॅ एण्ड द सोल्यूशन पर, द्वितीय टेक्नीकल सेशन सी.ए. जतिन हरजाई, जयपुर द्वारा प्रैक्टिकल एस्पेक्ट्स आॅफ एप्लियेट प्रोसिड़िग इन जी.एस.टी. लाॅ के विषय पर एवं तृतीय टेक्नीकल सेशन एडवोकेट (सी.ए.) (डाॅ0) राकेश गुप्ता, दिल्ली द्वारा पेनाल्टिस अण्डर इनकम टैक्स एक्ट – प्रैक्टिसेस एण्ड प्रिकाशन्स पर लिया गया।
सी.ए. ज्ञानचंद्र मिश्रा (सेन्ट्रल काउन्सिल मेम्बर), सी.ए. अभिषाक पाण्डेय एवं सी.ए. अतुल मेहरोत्रा (रिजिनल काउन्सिल मेम्बर) ने नेशनल कान्फ्रेन्स में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
लखनऊ शाखा के सभापति सी.ए. आर. एल. बाजपेई, उपसभापति सी.ए. सन्तोष मिश्रा, सचिव सी.ए. अनुराग पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सी.ए. अन्शुल अग्रवाल, सदस्य सी.ए. आशीष कुमार पाठक ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से लगभग 1000 सी.ए. मेम्बर्स ने भाग लिया एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



