उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव अधिकारों की रक्षा करने वाली पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर युवा सशक्तिकरण संस्थान की प्रबंध न्यासी फरजाना खान द्वारा लखनऊ स्थित विभिन्न पुलिस थानों में मानवाधिकार की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों को *जनप्रिय गौरव सम्मान* से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर युवा सशक्तिकरण संस्थान की प्रबंध न्यासी फरजाना खान ने बताया कि  अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर मानवाधिकार मूल्य की रक्षा करने वाले एवं जनता को उनके जरूरत एवं कठिन समय में अतुलनीय सहयोग प्रदान करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। यह पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के इतर भी जरूरतमंदों की सहायता करते थे। इनके द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एवं महिला अपराधों के विरुद्ध ठोस कदम उठाने के लिए सहयोग एव सहायता करने और बच्चों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए प्रभारी निरीक्षक सुनील तिवारी, जेपी यादव वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, महिला आरक्षी अंशिका और दीपिका साहू को विशेष रूप से मानव मूल्यों की रक्षा के लिए प्रशस्ति पत्र मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर युवा सशक्तिकरण संस्थान की प्रबंध न्यासी फरजाना खान ने सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर युवा सशक्तिकरण संस्थान फरजाना खान,  आशीष चड्ढा एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button