उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के ’बहुउद्देशीय हाल’ में भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित एक समारोह में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक/(परि0)  विक्रम कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/(इंफ्रा0)  राजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक/गतिशक्ति  राघवेन्द्र कुमार, मण्डल के शाखाधिकारियों एवं नरमू, एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन व ओ.बी.सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके उपरान्त मण्डल के कलाकारों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत कर बाबा साहब को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। तदोपरान्त मण्डल रेल प्रबन्धक ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। हम उन्हें संविधान निर्माता के रूप में जानते हैं तथा बाबा साहब को सच्ची श्रृद्धांजलि यही होगी कि हम लोग बाबा साहब के अद्भुत ज्ञान, अदम्य साहस एवं संघर्ष शीलता जैसे गुणों को सदैव अपने जीवन में आत्मसात करें। बाबा साहब के विचार सदैव जीवित रहेगें। उन्होने आगे कहा कि दलितों एवं पिछड़ों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए बाबा साहब ने बहुत संघर्ष किया। समाज में समता लाने के लिए मनुष्य के समक्ष छुआछूत की भावना, भेदभावपूर्ण व्यवहार न किया जायें तथा कमजोर वर्गो को समाज में ऊपर उठाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन के ज़ोनल कार्यकारी महामंत्री एम.एल.अहिरवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष  सम्पत राम मीना एवं ओ.बी.सी एसोसिएशन के मण्डल मंत्री संजय यादव ने बाबा साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा दलित समाज के उत्थान हेतु उनके संघर्षो पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के आरम्भ में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी  राहुल यादव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अन्त में मण्डल कार्मिक अधिकारी  बसन्त लाल ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन  पूनम बाजपेई मुख्य कार्यालय अधीक्षक/कार्मिक ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button