उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शोभन चौधुरी, महाप्रबंधक उत्‍तर रेलवे ने श्रृद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ : भारतीय संविधान के महान वास्‍तुकार एवम् निर्माता, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर जी की 67वीं पुण्‍यतिथि,महापरिनिर्वाण दिवस पर श्री शोभन चौधुरी, महाप्रबंधक उत्‍तर रेलवे ने आज प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बाबा साहेब को श्रृद्धा सुमन अपिर्त कर श्रृद्धांजलि दी ।

कार्यक्रम में उपस्थित रेल अधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर बाबा साहेब का स्‍मरण किया तथा उन्‍हें श्रृद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर श्री चौधुरी ने अपने सम्‍बोधन में बाबा साहेबके जीवन और कार्यों से सीख लेकर प्रत्‍येक कर्मी को अपने अच्‍छे आचरण से सबकी सेवा करने पर जोर दिया । उन्‍होंने कहा कि बाबा साहेब जीवन भर अधिकार और समानता के लिए समर्पित रहे । हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए ।

इस अवसर पर उ‍पस्थित अन्‍य वरिष्‍ठ रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रृद्धांजलि दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button