उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

तीन राज्यों के जो चुनाव परिणाम आये हैं उससे इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा सबक मिला : अनिल दुबे

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा है कि तीन राज्यों के जो चुनाव परिणाम आये हैं उससे इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा सबक मिला है और इस सबक से इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। इस परिणाम से इंडिया गठबंधन ने जो कमियां छोड़ रखी थी उन कमियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा की देश की जनता परिवर्तन चाहती है और इन पांच राज्यों के चुनाव में जनता का परिवर्तन का मूड दिखाई पड़ रहा है जो भाजपा सरकार के लिए चिंता का विषय है, क्यूंकि परिवर्तन का मूड बना चुकी जनता जब प्रदेशों में परिवर्तन कर रही है तो केंद्र की सरकार का भी परिवर्तन निश्चित है।

श्री दुबे आज उन्नाव बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश कुमार शुक्ल द्वारा आयोजित अधिवक्ता संवाद में बोल रहे थे। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार को इस देश के किसानों, गरीबों और नौजवानों की चिंता नहीं है , क्यूंकि एक तरफ भाजपा ने देश के उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रुपये का बैंक कर्ज माफ़ कर दिया, वहीं देश के किसानों का 2 लाख करोड़ बैंक कर्ज माफ़ करने की ज़रूरत नहीं समझी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह देश के किसानों का सारा बैंक कर्ज माफ़ करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों की दुर्दशा और बदहाली से मुक्ति के लिए, एम इस पी पर कानून एवं गन्ना किसानों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। प्रदेश के किसानों को गन्ने व धान का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल लगातार संघर्ष जारी रखे हुए है लेकिन सरकार अपने आँख कान बंद किये हुए है। भाजपा सरकार में वकीलों के लिए न तो अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट बनाया गया, न ही वकीलों को स्वास्थ्य, रेल, परिवहन सेवाओं में छूट की सुविधा दी गयी, न टोल प्लाजा पर वकीलों को छूट दी गयी और न ही उनके आवास की व्यवस्था की गयी। राष्ट्रीय लोकदल सरकार में आने पर अधिवक्ताओं की मांग को पूरा करने का कार्य करेगा।

 

इसके अवसर पर उन्नाव बार एसोसिएशन के लगातार 7 बार अध्यक्ष रहे  सतीश कुमार शुक्ल और उन्नाव बार एसोसिएशन के सदस्यों ने श्री दुबे का फूल मालाओं से उन्नाव कलेक्ट्रट में स्वागत किया, उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री दुबे के साथ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव श्री मनोज सिंह चौहान भी थे उनका भी अधिवक्ताओं ने स्वागत व अभिनन्दन किया, स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश शुक्ल के अतिरिक्त, श्री विद्या भूषण तिवारी, ऋतुराज चौहान, देवकी नंदन मिश्रा, अभय मिश्रा, अशोक वर्मा, मुकेश सिंह चौहान, दयाशंकर तिवारी, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद सैफ, यतीन्द्र नारायण शुक्ला सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button