उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की

लखनऊ : भारत -रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किला चौराहे लखनऊ के निकट बाबा साहब की प्रतिमा पर संस्थान के महासचिव रमेश सिंह रवि माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष विषय पर विचार गोष्ठी की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के महासचिव रमेश सिंह रवि ने किया एवं संचालन राजकुमार सोनकर ने किया ।

इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माला अर्पण करते हुए महासचिव रमेश सिंह रवि ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर कहां कि बाबा साहब ने अपने जीवन में देश के दबे- कुचले लोगों के हक व सम्मान के लिए संघर्ष किया । उन्होंने केवल दलितों के लिए ही नहीं बल्कि पिछड़े, गरीबों, मजदूरों, किसानो, युवाओं, महिलाओं आदि सभी को सम्मान दिलाया । बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के मन मस्तिष्क और समूचे जीवन दर्शन में भारतीय-भारतीयता व मानवता कूट-कूटकर भरी हुई दिखाई देती थी ।और बाबा साहेब द्वारा बनाये गये संविधान के कारण ही देश में किसानों, नौजवानों, दलितों,पिछडो एवं महिलाओं को अपना अधिकार प्राप्त हुआ है और बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के सम्मान व राष्ट्रहित में किये गये योगदान को देशवासी सदैव याद रखेंगे जब तक देश में भुखमरी, बेरोजगारी,और गरीबों का शोषण जारी रहेगा ।तब तक बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि हम सब को शपथ लेकर बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर करके बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए तभी बाबा साहब का सपना पूरा होगा ।
कार्यक्रम मुख्य रूप नंद किशोर यादव, सुलेखा,अमिता शर्मा,विभूति शुक्ला, सीमा यादव, कुमारी रूबी, रेखा शर्मा, अमन सिंह,रितिक कुमार, राम कुमार रावत, विशाल कुमार, उमेश रावत, सोनू गौतम आदि माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button