उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हरसिंगार स्कूल में हुई विद्यार्थी प्रतिभा कार्यशाला

विद्यार्थियों ने सीखी कबाड़ से जुगाड़ की विधि पर्यावरण व जल संरक्षण का लिया संकल्प

लखनऊ। सामाजिक संस्था सोसायटी ऑफ कॅरियर टेक्नोलॉजी (सोक्ट) एवं जनविकास महासभा के तत्वाधान में विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के अंतर्गत कुर्सी रोड स्थित हरसिंगार स्कूल में विद्यार्थी प्रतिभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को पर्यावरण जल संरक्षण का संकल्प कराया गया तथा उन्हें कबाड़ को कम करने के लिए कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत वेस्ट मटेरियल से उपयोगी चीजे बनाने के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यशाला में सामाजिक संस्था सोक्ट के अध्यक्ष डॉ अगम दयाल ने बच्चों को कूड़ा कम करने के उपायों के बारे में बताया और सवाल से जुगाड़ के प्रति जागरूक किया इसके साथ-साथ जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के बारे में संकल्प करवाया और आत्मनिर्भर भारत के महत्व शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता नशा मुक्त समाज के प्रति भी जागरूक किया कार्यशाला में स्कूल की प्रिंसिपल सुधा पांडे जनविकास महासभा के प्रदेश मंत्री अजय यादव संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button