उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा नेता नीरज सिंह दुबई में आयोजित विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होंगे

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में (COP 28) विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन का आयोजन 30 नवंबर 2023 से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पति को उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए थे।

भारत से भाजपा नेता, फिक्की उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरमैन नीरज सिंह भी विश्व के शीर्ष नेताओं के साथ सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। लखनऊ के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि लखनऊ के अत्यंत जनप्रिय व लोकप्रिय नेता नीरज सिंह सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षो और अन्य नेताओं के साथ ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए योजनाओं पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करेंगे । नीरज सिंह शनिवार को दिल्ली से दुबई के लिए रवाना हुए और वहां रविवार को सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। नीरज सिंह पिछले वर्ष भी नेगोम्बो श्रीलंका में साउथ क्लाइमेट कॉन्क्लेव में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश जलवायु परिवर्तन से निपटने में कारगर उपाय का आकलन करने और यूएनएफसीसी के निर्देशन अनुसार जलवायु परिवर्तन पर आवश्यक कार्यवाही करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button