उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संविधान बचाओ यात्रा के माध्यम से जदयू के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया संविधान दिवस

लखनऊ : संविधान दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश में पहली बार जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश संयोजक सत्येंन्द्र पटेल जी की अगुवाई में संविधान बचाओ यात्रा के माध्यम से जदयू के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हजरत गंज में बोधिसत्व डॉ बी आर अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश कार्यालय में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन प्रदेश संयोजक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ज़िसमे प्रदेश के उपाध्यक्ष ममता सिंह, उपाध्यक्ष रवि सचान , उपाध्यक्ष अवलेश सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, हरिशंकर पटेल, रामकिशोर वर्मा , गोविन्द सचान , प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार , वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफ के के त्रीपाठी , मुख्य प्रवक्ता दिवाकर सिंह , प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव व्यापार अलोक य़ादव , प्रदेश महा सचिव विधि वीपी राना , पद्रेश बुद्धिजिवी प्रकोष्ठ ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश सचिव भृग, विपिन विनोद , ज़माल खान , सईद अहमद , ज़ितेन्द्र सचान , सुशील चौधरी , जय चन्द पटेल , विनोद य़ादव, विनित तिवारी , जय प्रकास पटेल , गोकुल प्रसाद वर्मा इत्यादी ने अपने विचार व्यक्त करते हुये जदयू की सरकार द्वारा संविधान के मुल्यों पर चलते हुये आज देश के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण दिया है जबकी वहीं वर्तमान केन्द्र एवँ राज्यों की भाजपा सरकार द्वारा जिस प्रकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की धज्जियां उडा रहा है उससे देश के संविधान के ऊपर गम्भीर खतरा उत्पन्न हो गया है !

जदयू के वक्ताओं ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया की पूरे प्रदेश में जदयू के कार्यकर्ता हर गाँव कस्बे व ज़िले में संविधान बचाओ अभियान चलाकर प्रदेश के सभी नागरिकों को जागरुक करेंगे ताकि देश के नागरिक संविधान के मुल्यों की रक्षा के लिये देश एवँ प्रदेश में संविधान विरोधी वर्तमान राजनीतिक सरकार को सत्ता को उखाड फेंकने में अपना योगदान करे!
जदयू इन्डिया गठबंधन के साथ संविधान बचाओ के माध्यम से आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में केन्द्र से भाजपा सरकार की विदाई सुनिश्चित करेगी!

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button