उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रामाधीन सिंह उत्सव लान बाबूगंज में बिटिया विवाह उत्सव सम्पन्न

लक्ष्मी रूपी 21 बेटिया सज धज कर बनी दुल्हन, भव्य रूप से सम्पन हुआ विवाह

लखनऊ। युवा व्यापार मंडल, डालीगंज हसनगंज व्यापार मंडल, बिटिया फाउंडेसन अध्यक्ष एवं विवाह आयोजन के मुख्य संयोजक मनीष गुप्ता ने बताया कि डालीगंज स्थित रामाधीन सिंह उत्सव लाँन मे सर्व समाज की 21 बेटियों के विवाह उत्सव का 9वां आयोजन है। बेटियों का विवाह बिटिया फाउंडेसन द्वारा व्यापारी समाज एवं सर्वसमाज के सहयोग से पिछले 14 वर्षो से भव्य रूप से किया जा रहा है।

उत्सव की शुरुआत बारात से हुई। जब 21 दूल्हों की बारात सड़क पर गुजरी तो हर कोई बारात को देखने के लिए उतावला रहा। बारात शाम 5 बजे भुईयन देवी मंदिर बाबूगंज से शुरू हुई। बैंड बाज़े की धुनों पर थिरकते बाराती रामाधीन पहुंचे। बारात का स्वागत संघ प्रांत प्रचारक  कौशल जी, सह प्रचारक प्रशांत भाटिया द्वारा किया गया।

बिटिया फाउंडेसन से जुड़े सहयोगियों ने सभी दुल्हो एवं उनके परिजनों को माला पहना और तिलक लगा कर स्वागत किया। लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, पवन मनोचा, अभिषेक खरे ने द्वारचार पूजन संपन्न कराया। दुल्हो के मंच पर आते ही विशाल बावला एंड ग्रुप द्वारा भजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गयी।

साथ ही सूरज एंड ग्रुप एवं पारंगत कलाकारों द्वारा सीता स्वयंबर, कथक, सूफी नृत्य, राधा कृष लीला, महाआरती, महिसासुर वध का मंचन किया गया। फूलो की होली के साथ ही कार्यसमिति की महिला सेविकाये विद्या गुप्ता, शिवा गुप्ता, रुपाली नेहा अग्रवाल, मनीषा,सीमा, सुषमा अग्रवाल,नैना, सोनी सिंह, लता, ममता मिश्रा,संतोष दीपाली तलवार,एकता अग्रवाल ने डांडिया नृत्य कर समा बांधा।

इसी बीच बिटिया विवाह उत्सव के सभी सहयोगी सेवक भाई बन सभी दुल्हन बनी बहनो को पालकी मे बैठा कर विशाल जयमाला मंच तक बारी बारी से नाचते गाते लाने लगे। उधर राजकुमार जैसे सज कर तैयार दूल्हे पलके बिछाये अपनी दुल्हनों का स्वागत करने लगे। विवाह उत्सव को बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लाइव शो दिखाने की व्यवस्था के साथ ही इलेक्ट्रीक कोल्ड आतिशबाजी एवं ब्लास्टर शो के बीच सभी पार्वती रूपी वधुओ ने ईश्वर को साक्षी मान कर अपने शिव रूपी वर को वरमाला पहनाई। सम्पूर्ण विवाह स्थल पर फूलो की बारिश होने लगी।

विवाह उत्सव मे मुख्य अतिथि उपमुख्य मंत्री बृजेश पाठक, नीरज सिंह, दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खार्कवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डा नीरज बोरा, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, अरुण शंकर शुक्ला, निजी सचिव मुख्य मंत्री किशोर पंत, सहकारी बैंक चेयरमैन हरशरण लाल गुप्ता ने सभी वर वधु को शुभाशीस प्रदान किया.

अतिथियों का स्वागत बिटिया फाउंडेसन के संरक्षक एवं नगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता,अतुल गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक खरे,अनिल बर्मानी , सुमित गुप्ता, मुकेश जिंदल, अनुराग मिश्रा, विनोद अग्रवाल, जितेंद्र चौहान, रवीन्द्र गुप्ता, टिंकू सोनकर, उमेश शर्मा, सुहैल हैदर अल्वी,पार्षद अभिलासा सुदर्शन कटियार, रंजीत यादव के द्वारा स्वागत किया गया। हज़ारो की संख्या मे मजूद जनमानस समूँह द्वारा प्रत्येक पल को अपनी आँखों मे ऐसे बसाया जा रहा था मानो उनके जीवन के सबसे सुन्दर पल गठित हो रहे हो।

बिटिया विवाह उत्सव के सहयोगी टेंट कारोबारी अमन तलवार, भोजन व्यवस्था को देख रहे संदीप सिंह वर्मा, विवाह स्थल के शुभम सिंह वर्मा, दिव्यांशु सनी वर्मा, अतुल गुप्ता, मुकेश जिंदल, मनोज सिंह पुजारी, हितेश, चन्दन, सोनू जायसवाल, शिवाकांत तिवारी, एडवोकेट बृजेश गुप्ता, अभिषेक, अलोक अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता, मोहित, मनीष सिंह, मनोज, सुनील, राकेश त्रिपाठी, पुन्नी, गोपाल अग्रवाल, नितिन, संतोष गुप्ता, सुमित गुप्ता, रामू गुप्ता, मनीष पार्थ, दीपक मेहरोत्रा, अभिषेक अग्रवाल, राजू, सुभाष गुप्ता, अनुज, सर्वेश, गुलशन अरोरा, गोपाल, विवेक,गौतम,सचिन बाथम, राजीव गुप्ता, आशीष द्वारा सर्वसमाज की बेटियों के विवाह को भव्य उत्सव की तरह मनाने के लिए पिछले आठ माह से जो कड़ी मेहनत की गयी थी आज वही शुभ दिन आया था। संस्था द्वारा विवाह के पूर्व सभी वर वधु के परिचय वीडियो शूट सहित सगाई ,गोद भराई, तिलक रश्मे भी की गयी है।


सहयोगी व्यापारी बन्धुओं द्वारा बेटियों को उनके जीवन यापन हेतु लोहे की अलमारी, किचन सेट, बक्सा, गैस चूल्हा, एलईडी टीवी, सोने का मंगलसूत्र, नाक कील, पायल,बिछिया, फ़ैसी जुलरी,बेड रजाई गद्दा तकिया,वाटर कुलर, दिवार एवं स्टैंड पंखे,सहीत लगभग 100 से अधिक दैनिक उपयोगी वस्तुए प्रदान की गयी।

बड़ी संख्या मे आये जनमानस को संदीप संजय वर्मा नन्हे द्वारा स्वादिस्ट भोजन भोग कराया गया। रात्रि 1 बजे से पंडित मुकेश जेतली एवं अखिल विश्व शांतिकुंज गायत्री परिवार हरिद्वार के परिजनों द्वारा फेरे की रस्म संपन्न करवा कर भोर मे बधाई शुभकामनाये देकर सभी बेटियों की बिदाई की गयी।

वर-वधु के नाम

विवाह में पूनम कश्यप का पिंटू पाण्डेय के संग, हेमा सोनकर का पंकज सोनकर के संग, आराधना सिंह का दीपक सिंह के साथ, अनामिका गुप्ता का संतोष गुप्ता
के साथ, पायल गौतम का अभिषेक सिद्धार्थ के साथ, सपना गौतम का प्रदीप गौतम के साथ नेहा रावत का अनिल कुमार रावत के साथ, सीमा कश्यप का सोम के साथ, सपना रावत का रवि संग, रिया गुप्ता का शोभित कुमार गुप्ता के संग, निशा का नीरज के संग,
चांदनी देवी का अंकित कुमार के साथ,
काजल जोशी का किशन जोशी के साथ, स्वाती मौर्या का अंकित पाल के संग, लक्ष्मी कश्यप राहुल तिवारी, अनन्या रावत का शुभम के संग, शगुन यज्ञ सैनी का रजत गुप्ता के संग, शीला वर्मा का राहुल यादव के साथ, बबिता रैदास का बृजेश रैदास के साथ, प्रांशी विशाल के साथ और राधा गौतम का अंकुश राज के संग विवाह सम्पन्न हुआ।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button