श्री श्याम मन्दिर में वृंदावन अनुरागी पूर्णिमा पूनम दीदी लगाई भजनों हाजरी
एक नजर कृपा की कर दो लाडली श्री राधे : पूनम दीदी

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर तीन दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय दिन श्री श्याम बाबा का दरबार देखते ही बन रहा है ताता लगाए श्याम भक्त जय श्री श्याम जयकारा लगाकर दर्शन कर रहे थे वही दूसरी ओर वृंदावन रस अनुरागी पूर्णिमा पूनम दीदी भजनों का गुलदस्ता श्री श्याम प्रभु के चरणों पेश कर रही थी।

पूनम दीदी में अपने भजनों की शुरुआत मेरा छोटा सा संसार हरी आ जाओ गाकर किया फिर दीदी ने भक्तो से पूछा कि क्या तुम्हारे नैना लड़के मेरे श्याम सलोने से…भजन की लह सुनाकर भक्तो को बाबा से जोड़ दिया ।
पूनम दीदी ने कार्यक्रम के दौरान भजन…मेरे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणन में,
मोहे ब्रज की धुल बना दे,
एक नजर कृपा की कर दो लाडली श्री राधे,मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना,
मीठे रस से भरियो रे राधा रानी,
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे,
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी,सखी री बरसाने में आज लाडली प्यार लुटाती है,राधे राधे बोल राधे राधे बोल बरसाने में डोल भजनों से पूरा वातावरण भक्ति में कर दिया।
महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम पर एक लाख से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन संग बाबा की लीला पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन देखा।

अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि शहर में पूनम दीदी का आगमन पांच वर्षो के बाद लखनऊ शहर में आना हुआ है करोड़ों भक्त दीदी के भजनों के अनुरागी हैं आज बड़ी संख्या में भक्त भजन संध्या कार्यक्रम आए।
कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल खन्नू ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन विकास एंटरटेनमेंट कोलकाता के कलाकारों द्वारा महाराजा अग्रसेन महाराज पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन साय 8:30 बजे से किया जाएगा।



