उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसान की हुंकार मिशन 2024 में संसद तक पहुंचना है : चौ. सुनील सिंह

राष्ट्रीय किसान मोर्चा का गठन

लखनऊ : 18 नवंबर 2023 को देश के तमाम किसान संगठन ,मजदूर संगठन, में राजनीतिक पार्टियों की एक बैठक लखनऊ में आयोजित की गई जहां सर्व समिति से एक राष्ट्रीय किसान मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से 11 सदस्य कोर कमेटी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकदल चौधरी सुनील सिंह ने की।

इस बैठक में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आह्वान किया कि किसानों को एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। किसानों की समस्या को लेकर विभिन्न विषयों पर लड़ाई लड़नी होगी। किसान अपने अधिकार के लिए आजाद भारत में सड़कों पर संघर्ष कब तक करता रहेगा? किसान परिवार के लोगों को आंदोलन में कब तक शहीद होते रहना पड़ेगा? आखिर कब तक किस मुख्य धारा का हिस्सा बनेगा? किसान संघर्ष के साथ-साथ कलम और वोट की ताकत से अपने अधिकार लेकर और अपनी आने वाली पीढियां का भविष्य सवारेगा।

श्री सिंह ने आगे कहा है कि सरकार कितना भी जोर लगा ले हम भाईचारा नहीं बिगड़ने देंगे। हम सब सब साथ- साथ हैं किसान जब तक संगठित होकर कोई भी काम नहीं करेगा तब तक मेहनत का फल कोई और ही खाता रहेगा। हर दिन रात करके एक खेतों में अपना खून पसीना बहाता है श्री सिंह ने आह्वान किया कि इस बार एम.एस.पी नहीं तो लोकसभा 2024 के चुनाव में वोट नहीं किसान की हक की लड़ाई इस बार ज्यादा मुखर होकर लड़ी जाएगी। किसान इस बार आर पार की लड़ाई लड़ेगा क्योंकि किसान को ED एवं सीबीआई का डर दिखाकर ना तो डरा सकते हैं और नहीं पराजित कर सकते हैं किसान की हक की लड़ाई में जाति-पाति के बंधन को छोड़कर अपने हक की आवाज को बुलंद करना होगा, इसलिए किसानों को एकजुट होकर सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। अब देश की संसद में किसानों का बेटा बैठेगा हम निश्चित तौर पर 2024 लोकसभा चुनाव में संसद तक पहुंचने में कामयाब होंगे.

इस बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष  प्रदीप सिंह हुड्डा को उपाध्यक्ष एवं संयोजक  रिशिपाल अंबावता राजनीतिक फ्रंट के संयोजक  हरि भाई पटेल तथा महिला मोर्चा संयोजन सुश्री रवीना कुमारी को बनाया गया राष्ट्रीय किसान मोर्चा देश का तीसरा विकल्प बनेगा। अब देश की संसद में किस बैठेगा चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार किया जाएगा सपनों क आज की बैठक में दो दर्जन से अधिक किस संगठन तथा एक दर्जन राजनीतिक पार्टियों के लोग भी शामिल हुए एवं मोर्चा की आगामी 10 दिसंबर को फरीदाबाद 15 दिसंबर को बाराबंकी तथा 23 दिसंबर को मेरठ जिले में एक विशाल सम्मेलन भी आयोजित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button