उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

70वी टीएसएच स्टैग-ग्लोबल यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप

अंडर-15 बालिका वर्ग में आगरा की सोहानी अग्रवाल विजेता

कानपुर। ‘द स्पोर्ट्स हब’ में चल रही 70वी टीएसएच स्टैग-ग्लोबल यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-15 बालिका वर्ग का खिताब आगरा की सोहानी अग्रवाल ने जीत लिया। फाइनल मैच में सोहानी अग्रवाल ने गाजियाबाद की समृद्धि शर्मा को १४-१२,१४-१२,११-८ से पराजित करके विजेता होने का श्रेय प्राप्त किया।

दूसरे दिन के परिणाम इस तरह रहे-
अंडर 11 में सेमी फाइनल में लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने गाजियाबाद के रुद्र मिश्रा को 11-७ ११-८,१३-११ से तथा मोहक मिश्रा गाजियाबाद ने शौर्य गोयल लखनऊ को १०-१२,९-११,१२-१०,११-६,११-४ से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर ११ बालिका में अंशिका मिश्रा आगरा ने नयाला नासा गाजियाबाद को ११-५,११-६,११-८ तथा पहल गुप्ता आगरा ने अंशिका गुप्ता प्रयागराज को ९- ११,११-५,१४-१२,२-११,११-८ से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।


अंडर १३ बालक वर्ग में सेमी फाइनल में अर्णव थापा गाजियाबाद ने लक्ष्य कुमार लखनउ को ११-७,१२-१०,१२-१० से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर १३ बालिका के सेमी फाइनल में अनोखी केसरी ने इसाना अग्रवाल लखनऊ को ११-५,११-५,११-५से तथा स्वस्ति चंद्रा लखनऊ ने अंशिका गुप्ता प्रयागराज को ४-११,११-९,११-६,११-८ से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।


टीटीएफआई के सचिव का हुआ आगमन
आज 70वी टीएसएच स्टैग-ग्लोबल यूपी स्टेट टेबल टेनिस चौंपियनशिप में दूसरे दिन टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव कमलेश मेहता का आगमन हुआ। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ‘बॉबी’ के साथ उन्होंने आज के रोमांचक मुकाबलो को देखा और खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। कल शाम सायं चार बजे पुरस्कार वितरण व समापन स्वतंत्र राज्य मंत्री असीम अरुण एवम सत्य देव पचौरी करेंगे। ‘

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button