मौलाना आज़ाद जयन्ती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने हर ज़िले में 25 शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया

लखनऊ । महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 135 वीं जयन्ती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने हर ज़िले में 25 शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने बताया कि मौलाना आज़ाद देश के पहले शिक्षा मंत्री थे इसलिए हर ज़िले में 25 मदरसा शिक्षकों को उनके घर जाकर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसपर मौलाना आज़ाद की तस्वीर के साथ ही राहुल गाँधी, मल्लीकार्जुन खड़गे, सोनिया गाँधी और प्रियंका गाँधी की तस्वीर है।

उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के छात्र- छात्राओं के लिए मनमोहन सिंह सरकार द्वारा शुरू किए गए मौलाना आज़ाद फेलोशिप को मोदी सरकार द्वारा बन्द कर दिए जाने को राष्ट्र निर्माण में मौलाना आजाद की भूमिका को मिटाने की नाकाम कोशिश बताया। कांग्रेस नेता ने कहा कि 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद मौलाना आज़ाद फेलोशिप को दुबारा शुरू किया जाएगा।मौलाना आज़ाद जयन्ती पर मदरसा शिक्षकों को अल्पसंख्यक कांग्रेस ने सम्मानित किया.




