उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुल्तानपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन एक शानदार बदलाव के लिए तैयार है

लखनऊ : उत्‍तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले सुल्तानपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास योजना के लिए 36.85 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है । इस योजना में मुख्य प्रवेश द्वार के साथ एक सर्कुलेटिंग एरिया तथा भीड़भाड़ को कम करने के लिए एक अतिरिक्त दूसरे प्रवेश द्वार का प्रावधान शामिल है। इसके अलावा, मौजूदा संरचनाओं को बढ़ाया जाएगा और दूसरे प्रवेश द्वार पर एक नई इमारत का निर्माण किया जाएगा।

इस योजना में स्थानीय वास्तुकला के अनुकूल तत्वों के साथ एक मुखद्वार और पोर्टिको का निर्माण भी शामिल है। इस योजना के अंतर्गत, 12-मीटर के एक फिक्स्ड ऑफशोर प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा, जिसे आगे चलकर सभी प्लेटफार्मों पर एक कवर-ओवर प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ते हुए रूफ प्लाजा के रूप में परिवर्तित किया जाएगा । इसके अलावा, इस योजना में रेलवे स्टेशन की जल निकासी व्यवस्था में सुधार और स्वच्छता व संरक्षा के मद्देनज़र प्लेटफॉर्म सतहों के सुधार कार्य को भी शामिल किया गया है। यात्रियों को जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए मानक साइनेज बोर्ड और डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

इस योजना में यातायात के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी और इस क्षेत्र के साथ हरित पट्टियाँ भी विकसित की जाएंगी। विशेष जरूरतों वाले यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्टेशन को दिव्यांग-जन-अनुकूल सुविधाओं के साथ उन्नत किया जाएगा। यात्रियों के साथ प्रभावी और स्पष्ट संचार सुनिश्चित करने के लिए सभी प्लेटफार्मों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, ट्रेन सूचना डिस्प्ले सिस्टम, कोच डिस्प्ले सिस्टम और जीपीएस घड़ियां लगाना भी इस योजना का एक हिस्सा है। इसके अतिरिक्त, एक वाणिज्यिक ब्लॉक भी विकसित किया जाएगा जिसमें एक फूड प्लाजा, कैफेटेरिया और खुदरा सेवाएं होंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। इस योजना में, पहले से मौजूद शौचालय प्रणालियों में सुधार करने के साथ-साथ इन्‍हें दिव्यांग-जन-अनुकूल उपकरणों से लैस करना भी शामिल है। इस योजना के अंतर्गत, यात्रियों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रतीक्षा क्षेत्र और एक एग्‍जीक्‍यूटिव लाउंज भी विकसित किया जाएगा। ‘एक योजना एक स्टेशन’ स्‍कीम के लिए 2 कियोस्क स्थापित करने का प्रावधान होगा । अपग्रेड योजना में यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर लगाना भी शामिल है।
भारतीय रेल द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना अपने विविधतापूर्ण यात्री आधार की जरूरतों को पूरा करने और मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1308 स्टेशनों का पुनरुद्धार करने का एक राष्ट्रव्यापी प्रयास है। योजना के शुरुआती चरण में 508 स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। उत्तर रेलवे को उसके पांचों मण्‍डलों में 71 स्टेशन आवंटित किए गए हैं, इनमें सुल्‍तानपुर जंक्‍शन भी शामिल है। इस पहल के माध्यम से, रेलवे का इरादा सुविधाओं और सूचनाओं तक सुगम पहुंच प्रदान करना है। इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य इन स्टेशनों को बेहतर परिवहन केंद्रों में बदलना है जो संरक्षा, स्थिरता, दक्षता, समावेशिता और पहुंच को प्राथमिकता देंगे । इसके लिए पर्यावरणीय स्थिरता उपायों को लागू करने और सभी के लिए अप्रतिबंधित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सेवाओं की एक श्रृंखला विकसित करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button