उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एस आर ग्रुप का उड़ान कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न

मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम मंत्री रहे मौजूद

लखनऊ । बख्शी का तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की संस्था एस आर ग्लोबल स्कूल में आज” उड़ान 2023″ वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,मंत्री पर्यटन जयवीर सिंह, मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह(संसदीय कार्यमंत्री) , राज्यमंत्री रजनी तिवारी (उच्च शिक्षा),  मंत्री अनूप प्रधान( राजस्व), मंत्री सतीश शर्मा (खाद्य एवं रसद) मंत्री जसवंत सिंह सैनी (औद्योगिक विकास), मंत्री सूर्य प्रकाश शाही (कृषि) मंत्री दानिश राजा अंसारी (अल्पसंख्यक कल्याण), मंत्री संदीप कुमार सिंह (बेसिक शिक्षा)  मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप (पिछड़ा वर्ग कल्याण), केंद्रीय मंत्री आवास एवम शहरी विकास कौशल किशोर ,धर्म पाल सिंह महामंत्री संगठन भाजपा उत्तर प्रदेश, मंत्री कारागार सुरेश राही,युवा नेता नीरज सिंह,सभापति मानवेन्द्रसिंह, महंत राजू दास हनुमानगढ़ी, इंजी अवनीश सिंह एमएलसी, विधायक नीरज बोरा ,विधायक योगेश शुक्ला,पत्रकार अजीज सिद्दीकी,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,परवेज अख्तर,एन आलम,शबाब नूर, मो शादाब,जमील मालिक,जावेद बेग, मो इकराम आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर की गई।जिसमें माननीय एमएलसी सहित सभी अतिथि गण ने दीप प्रज्वलित किया।

इस कार्यक्रम में छात्रों ने नाट्य नाटिका ,संगीत वादन एवं नाटक मंचन ,नृत्य कर सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया, एसआर ग्लोबल स्कूल और एस आर इंटरनेशन स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक तक की शिक्षा सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से प्रदान करता है जिसके छात्र हर वर्ष शिक्षा में नई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि छात्रों के लिए विशिष्ट शैक्षिक व्यवस्था एवं संस्थान में उच्च कोटि के संसाधन बहुत ही कम मूल्य पर प्रदान किये जा रहे है जो की राष्ट्र सेवा के समतुल्य ही है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा की लखनऊ के ग्रामीण अंचल में होकर भी एस आर के प्रबंधको एवं कर्मचारियों के परिश्रम से दिव्य संस्थान बनाया गया है पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि संस्थान के कर्मठ मुखिया के संस्कार हर कर्मचारी में दिखाई पड़ते है।एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान एमएलसी ने कहा की छात्र के भविष्य का सृजन गुरु के द्वारा होता हैं जो राष्ट्र सेवा के समान है। गुरु के संस्कार परिवार, फिर समाज,और देश निर्माण जैसे ही है। सभी आये हुऐ अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button