उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वाराणसी- जफराबाद रेल खण्ड पर त्रिलोचन महादेव स्टेशन पर (अप) लूपलाइन का प्रारंभ

गाड़ियों को उचित समयपालन के साथ संचालन में होगी राहत

लखनऊ : उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल में नित्यप्रति आवागमन करने वाली गाड़ियों के समयबद्ध संचालन को दृष्टिगत रखते हुए मंडल के वाराणसी-जफराबाद रेल खण्ड पर त्रिलोचन महादेव स्टेशन पर (अप ) लूपलाइन का प्रावधान किया किया गया है। मौजूदा पैनल इंटरलॉकिंग (कुल 29 रूट) में बदलाव के साथ इस प्रक्रिया को अमल में लाया गया है तथा उच्च शक्ति के डेटा लॉगर को लगाया गया है I इस प्रक्रिया के द्वारा अप लाइन पर गाड़ियों के अतिरिक्त दबाव को समाप्त करते हुए गाड़ियों को संचालित किया जा सकेगा I त्रिलोचन महादेव में डाउन लाइन के लिए अप लूप लाइन और कॉमन लूप सुविधा के निर्माण से यात्रियों को अप दिशा में स्टॉपेज वाली ट्रेनों के लिए त्रिलोचन महादेव में प्लेटफार्म संख्या एक 01 पर उतरने में सुविधा होगी और सेक्शन क्षमता में 33% की वृद्धि अपेक्षित है।

उल्लेखनीय है कि मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपसी सामंजस्य एवं तालमेल द्वारा इस प्रक्रिया के दौरान एनआई कार्य को बिना किसी अवरोध के निर्धारित समय पर संपन्न किया गया।इस कार्य के सफलतम संपादन हेतु मंडल रेल प्रबंधक,डॉ. मनीष थपल्याल द्वारा इस कार्य से जुड़े विभागों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button