उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 396वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

‘‘पितृपक्ष में पूर्वजों की सच्ची श्रद्धांजली ज्ञानदान है : उमानंद शर्मा

लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘डीबीएस मान्टेसरी स्कूल पिकनिक स्पॉट रोड, जराहारा लखनऊ’’ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 396वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्री श्रीमती मधु अग्रवाल ने अपने सम्मानित पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया।

श्रीमती अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘पितृपक्ष में पूर्वजों की सच्ची श्रद्धांजली ज्ञानदान है,  वी.के. श्रीवास्तव, संस्थान की प्रधानाचार्या  प्रतिभा सिंह ने भी अपने विचार रखे तथा संस्था की एजूकेशन एडवाइजर  तहरीन कैसर ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, वी.के. श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह संस्थान के प्रबन्धक डी.बी. चौहान, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा सिंह, कोर्डिनेटर प्रियंका सिंह, एजूकेशन एडवाइज, श्रीमती तहरीन, श्रीमती सारिका श्रीवास्तव, शिक्षक/शिक्षिकायें सहित छात्र-छात्रायें, मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button