उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ महानगर तथा राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल ने भारतीय जनता पार्टी नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का किया भव्य स्वागत

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदी द्विवेदी का शुक्रवार को राजाजीपुरम के गुलमोहर रेस्टोरेंट में आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ महानगर तथा राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के संयोजक उमेश कुमार शर्मा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा भाजपा वरिष्ठ नेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने गदा व स्मृति चिन्ह देकर महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया।


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी एक राष्ट्र,एक कर लागू कर कर व्यापारियों के हित में बहुत बड़ा निर्णय लिया था।

उन्होंने कहा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने व्यापारियों पर चल रही सीलिंग की करवाई पर रोक लगाने का कार्य किया ।

महानगर अध्यक्ष ने कहा योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून का राज है कोई भी गुंडा माफिया व्यापारियों को परेशान नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा व्यापारियों को जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं 24 घंटे व्यापारियों की सेवा के लिए तत्पर हूं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर,मानवेंद्र सिंह, शिवपाल सांवरिया वह काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत महानगर अध्यक्ष पश्चिम मंडल -3 के मंडल मंत्री आदित्य मिश्रा की माता जी के तेरहवीं में पुष्पांजलि अर्पित करने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button