उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वच्छता पखवाड़ा’-2023 के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर ’’स्वच्छ रेलपथ’’ दिवस मनाया गया

लखनऊ  । सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’-2023 मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में मण्डल के विभिन्न रेल खण्डों डालीगंज-बक्शी का तालाब, गोण्डा-बरुआचक, गोरखपुर जं0-गोरखपुर कैंट, बादशाहनगर-गोमतीनगर, मल्हौर-जुग्गौर, बस्ती-ओरवारा, ऐशबाग-लखनऊ जं0 एवं मैलानी जं0-सीतापुर जं0 के मध्य तथा विभिन्न स्टेशनों पर ’’स्वच्छ रेलपथ’’ दिवस मनाया गया।

इन रेल खण्डों पर मण्डल के अधिकारियों, सेक्शन इंजीनियरों, सुपरवाइजरों तथा स्वास्थ्य निरीक्षकों की टीम द्वारा रेलवे टैªक पर सफाई हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया तथा ब्लाक सेक्शनों में मौजूद नालियों की गहन सफाई सुनिश्चित की गयी। उक्त रेल खण्डों को “शून्य अपशिष्ट” हेतु आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों, रेलवे परिसरों में गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक संदेश पहुॅंचाया जा रहा है। मण्डल की ओ.बी.एच.एस. ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सर्विस स्टॉफ स्वच्छता प्रहरी की तरह कार्य कर रहें है।


इस दौरान विशेष रूप से ’मेरी सीट मेरा डिब्बा’ थीम पर रेल यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी स्टेशनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा ’स्वच्छ रेलपथ दिवस’ के अवसर पर जागरूकता सन्देशों की लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है। रेलवे कर्मचारी एवं यात्रीगण, रेल परिसर को स्वच्छ रखने में रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें। “स्वच्छता पखवाड़ा” के अन्तर्गत कल दिनांक 23 सितम्बर 2023 को ’’स्वच्छ कार्यालय, स्वच्छ कालोनी एवं परिसर’’ दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button