उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जेंडर ट्रांसफोरमेटिव स्कूल और ग्राम पंचायतें लाएंगी समुदाय में बदलाव

ब्रेकथ्रू के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हुई चर्चा

पंचकुला.समुदाय स्तर पर जेंडर से जुड़े मुद्दों को समझने और समाज में लैंगिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा में ज़मीनी स्तर पर जेंडर ट्रांसफोरमेटिव स्कूलों और ग्राम पंचायतों को बढ़ावा देने के लिए ब्रेकथ्रू आज पंचकुला में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हरियाणा के माननीय शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने वीडियो मैसेज के माध्यम से बताया कि हालांकि अपनी व्यस्तता के चलते वो कार्यक्रम में नहीं आ पाए हैं लेकिन हरियाणा राज्य में ब्रेकथ्रू द्वारा किए गए समस्त कार्यों की प्रशंसा करते हैं और साथ ही साथ संस्था द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति(एस.एम.सी) को लेकर किए गए कार्यों की विशेष रूप से सराहना करते हैं| उन्होंने यह भी कहा कि समुदाय में बदलाव एक दिन का कार्य नहीं है यह एक सतत प्रयास का नतीजा है जिसके लिए हम सबको अपनी जिम्मेदारी निभाने की ज़रूरत है|

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर अतिरिक्त निदेशक मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती कमलप्रीत कौर शामिल रही। उन्होंने ब्रेकथ्रू द्वारा विभिन्न हितधारकों जैसे शिक्षकों,ग्राम प्रधानों,माता-पिता इत्यादि को भी सम्मानित किया, जिन्होंने हरियाणा में जेंडर ट्रांसफोरमेटिव स्कूलों और ग्राम पंचायतों को बढ़ावा देने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए हैं | यह सभी हितधारक अपने-अपने स्तर से समुदाय में जेंडर ट्रांसफोरमेटिव स्कूलों और ग्राम पंचायतों के निर्माण हेतु प्रयास कर रहे हैं |

हरियाणा सरकार के खेल विभाग की तरफ से अथिति के रूप में शामिल हुए, अतिरिक्त निदेशक सतबीर ने कहा कि ब्रेकथ्रू के कार्यक्रम से आए सामाजिक बदलाव सराहनीय हैं , उन्होंने प्रतिभागियों को खेलों में भाग लेने को प्रेरित किया और यह भी बताया कि कैसे खेल किशोरियों की जिंदगी में बदलाव लाकर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं |

कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू की सीनियर डायरेक्टर प्रोग्राम्स नयना चौधरी ने कहा, ” समुदायिक स्तर पर जेंडर ट्रांसफोरमेटिव स्कूलों और ग्राम पंचायतों को बढ़ावा देने के लिए ब्रेकथ्रू अपने प्रयासों के माध्यम से स्कूल प्रबंधन समिति(एस.एम.सी) की स्थापना को ले कर बढ़ावा दे रहा है| हमारा मानना है कि इस तरह की समिति स्कूल छोड़ने वाले ड्रॉपआउट को कम करने में मददगार साबित होती हैं और साथ ही साथ छात्रों को वापिस स्कूल में लाने का भी प्रयास करती हैं|”

इस कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू से हरियाणा राज्य प्रमुख आरती कुमारी, मुकेश,नरेश,मीना, निशा , मधु , सृष्टि और सभी स्टाफ के अलावा कई किशोर-किशोरियों, टीम चेंज लीडर्स , प्रिंसिपल, टीचर , सरपंचो , महिला एवं बाल विकास विभाग से कई प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button