आसरा वेलफेयर फाउंडेशन गोद लिया निरालानगर उच्च प्राथमिक विद्यालय करेगे जीर्णोद्धार

लखनऊ : निरालानगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार आसरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कराया जाना का काम की शुरुआत किया विधायक डॉ नीरज बोरा ने नारियल फोड़कर काम की शुरुआत किया।

वही महामंत्री अनुराग साहू ने बताया कि पेयजल के लिए विधायक डॉ नीरज बोरा द्वारा बोरिंग करवाया जाएगा वही आसरा वेलफेयर फाउंडेशन जीर्णोद्धार कार्य कराया जाएगा।

विधायक डॉ नीरज बोरा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखीं इसे आदर्श विद्यालय बनाने की मंशा है बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात कर आवश्यक निर्देश दिया साथ ही स्वयंसेवी प्रयास के क्रम में आसरा वेलफेयर फाउण्डेशन को विद्यालय परिसर को सुन्दर बनाने के लिए सुझाव दिये ।

इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नगर धनश्याम दास अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, अभिषेक मित्तल, राजू साहू, मोहित केसरवानी, प्रवीन सोनकर, रूपेश श्रीवास्तव, ललित रस्तोगी आदि के साथ ही आसरा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रियंक गुप्ता, महामंत्री अनुराग साहू उपस्थित रहे।



