उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारियों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से  मिश्रित भू उपयोग नीति एवं भू उपयोग परिवर्तन नीति अति शीघ्र बनवाने की मांग की

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊके सांसद एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भेट की

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने राजनाथ सिंह जी को राजधानी के व्यापारियों को सीलिंग की समस्या से फौरी तौर पर राहत दिलाने के लिए उनका आभार प्रकट किया तथा धन्यवाद दिया.
तथा उनसे लखनऊ सहित प्रदेश के सभी महानगरों में मिश्रित भू उपयोग नीति बनवाने तथा भू उपयोग परिवर्तन नीति बनवाने की मांग की.
उन्होंने कहा महानगरों में कई आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां हो रही है पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में जनता की आवश्यकताओ में परिवर्तन आया हैं. जनसंख्या का घनत्व बढ़ गया है. अतः व्यावसायिक परिसर एवं व्यावसायिक स्थलों का प्रतिशत भी बढ़ना चाहिए
तथा महानगरों में मिश्रित भू उपयोग नीति एवं भू उपयोग परिवर्तन नीति की तत्काल आवश्यकता है रक्षा मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाने का व्यापारियों को आश्वासन दिया.

प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पुष्कर जयसवाल, लखनऊ के उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, मुंशी पुलिया रिंग रोड के अध्यक्ष दीपक चौहान आदि शामिल थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button