उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उदीयमान अभिनेता – अभिनेत्रियों ने सीखे अभिनय के गुर

इण्डियाज टैलेंट स्टार समागम 

लखनऊ । एक चुटकी सिन्दूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू … यह वह संवाद थे, जिनको आज अभिनय के साथ उदीयमान अभिनेता- अभिनेत्रियों ने बोल कर अभिनय के गुर को सीखा। यह खुबसूरत मौका था होटल आशियाना रेजीडेंसी लखनऊ में जे पी एस स्टार 11के तत्वावधान में चल रहे इंडियाज टैलेंट स्टार समागम के आज छठे दिन का।

समारोह में फिल्म अभिनेता और रंगकर्मी डॉ अनिल रस्तोगी, नवल शुक्ला, गौरव कुमार, माधुरी सिंह, विनोद प्रसाद, इंजमाम वाहिदी, लखन चौधरी, प्रदीप श्रीवास्तव, डी एम त्रिपाठी, प्रेम चन्द्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी और मुस्कान पाठक ने उदीयमान अभिनेता- अभिनेत्रियों को अभिनय के गुर के अन्तर्गत संवाद अदायगी, शब्दों का उच्चारण, भाव- भंगिमा, लहजा, शरीर के हाव-भाव जैसी अन्य चीजों को सिखाया गया।

इस अवसर पर रश्मि पाठक, यशवीर सिंह, आलिया खान, शिव गुप्ता, दीपक ओझा जैसे अन्य प्रतिभागियों ने अभिनय के दौरान किन किन बातों का ध्यान रखा जाये जैसी अन्य चीजों के बारें में अभिनय विशेषज्ञों से संवाद भी किये। कार्यक्रम संयोजक अरविंद सक्सेना ने बताया कि 17 सितम्बर को इण्डियाज टैलेंट स्टार समागम के अंतिम दिन हस्तशिल्प, हस्तकला, लोककला और कोमल कोपलों को नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button