उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

लखनऊ : 14 सितम्बर 2023 को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट लखनऊ में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश के लगभग 42 जनपदों के अध्यक्ष मंत्री और कर्मचारी प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया ।

बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा संचालन अरविंद कुमार वर्मा प्रान्तीय महामंत्री द्वारा किया गया । बैठक का आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं प्रान्तीय मुख्य सचेतक एवं जनपद शाखा लखनऊ के जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया I बैठक में संघ की 22 सूत्री मांगों परआज तक कोई कार्यवाही न करने हेतु माननीय राजस्व परिषद के विरुद्ध कर्मचारियों का काफी आक्रोश रहा । सभी वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व परिषद मेंअनुभाग स्तर पर बैठे अधिकारी उच्च अधिकारियों को गुमराह करके संघ की मांगों में उदासीनता बरत रहे हैं तथा कर्मचारी हितों का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है ।

बैठक में प्रान्तीय पदाधिकारी क्रमशः  जगदीश निगम ,  अशोक मिश्रा ,  अजीत उपाध्याय ,  नीरू सिंह,  मुकेश कुमार , चौधरी खजान सिंह,  विनय कुमार सिंह आदि ने तथ्यात्मक विचार रखें । उपस्थित सभी जनपदों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भी मांगों की पूर्ति न हो पाने पर व्यक्त किया । सभी वक्ताओं के विचार सुनने के बाद प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि :-
मांगों के पूरे होने तक प्रति माह कलेक्ट्रेट कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे ।
जिसके क्रम में माह अक्टूबर में वर्क टू रूल लागु किया जायेगा । तत्पश्चात सभी जनपदों में एक दिवसीय धरना व तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से भेजा जाएगा ।

माह नवंबर2023 में राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ में पूरे प्रदेश के कर्मचारी धरना प्रदर्शन करके  अध्यक्ष राजस्व परिषद को ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे ।

चकबंदी विभाग के कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट में प्रतिनियुक्ति किए जाने के संबंध में सभी वक्ताओं की भावना के अनुरूप अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह सरकार की चकबंदी विभाग को राजस्व में विलय करने की साजिश है यदि चकबंदी विभाग के कर्मचारियों को राजस्व विभाग में विलय किया जाता है तो पूर्व से कार्यरत कर्मचारी की वरिष्ठता में कोई अंतर नहीं आना चाहिए । विद्यमान व्यवस्था के तहत वरिष्ठता सूची में इन कर्मचारियों का नाम सबसे अंत में रखा जाना चाहिए ।धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button