उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उदीयमान छायाकारों ने बेहतर छायांकन के तरीकों  को जाना 

इण्डियाज टैलेंट स्टार समागम 

लखनऊ । युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से होटल आशियाना रेजीडेंसी लखनऊ में जे पी एस स्टार 11के तत्वावधान में चल रहे इंडियाज टैलेंट स्टार समागम के आज पांचवें दिन उदीयमान छायाकारों ने बेहतर छायांकन के तरीकों को जाना।

समारोह के आज पांचवें दिन प्रदेश के वरिष्ठ और विशेषज्ञ छायाकारों दिनेश वर्मा, विकास बाबू, दीपक कपूर, राजीव टंडन, अमर सिंह आशीष श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, निलेश पाल ने किसी भी चीज की बेहतर फोटोग्राफी कैसे की जाये, किन किन बातों का ध्यान रखा जाये, कैमरे का प्रयोग किस प्रकार से करें, वर्तमान में आधुनिक कैमरों की क्या क्या तकनीक है जैसे अन्य तौर-तरीकों से उदीयमान छायाकारों को अवगत कराया।

इस अवसर पर देश और प्रदेश के उदीयमान छायाकारों ने बेहतर फोटोग्राफी के लिए वरिष्ठ छायाकारों से टिप्स भी लिए। कार्यक्रम संयोजक अरविंद सक्सेना ने बताया कि 17 सितम्बर तक इण्डियाज टैलेंट स्टार समागम के दौरान उदीयमान प्रतिभाओं को रोजाना कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत हस्तशिल्प, कला, नृत्य, लोककला, अभिनय, गीत – संगीत के विषय विशेषज्ञों द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button