उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का भाजपा महानगर कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का अध्यक्ष घोषित होने के उपरांत आनंद द्विवेदी ने हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और हनुमान जी व सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके पश्चात आनंद द्विवेदी भाजपा महानगर कार्यालय कैसरबाग पहुंचे इस दौरान युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह,यशवेंद्र सिंह व बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का काफिला उनके साथ था। कार्यालय पहुंचने पर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग और कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नए अध्यक्ष का कैसरबाग कार्यालय पर स्वागत हुआ। महानगर पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठों विभागों के संयोजकों, मण्डल अध्यक्षों तथा पार्षदो द्वारा अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ और मालाओं से स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष/सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने आनंद द्विवेदी को अंग वस्त्र व पुष्प कुछ भेंट कर बधाई दी।

महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने लखनऊ महानगर संगठन में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। लगातार 7 वर्ष 8 महीने लखनऊ अध्यक्ष के रूप में संगठन में अपने दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है। जनवरी 2016 से लखनऊ महानगर अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा किया और पार्टी ने उच्च सदन से सदस्य विधान परिषद भी मनोनीत किया है।
मुकेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय 2023 चुनाव में भी महापौर ने 2 लाख से अधिक रिकार्ड मतों से विजय हासिल की और सर्वाधिक 80 पार्षद विजयी हुए।

स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व ने एक समान्य से कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी व सम्मान दिया है इसे कार्यकर्ता, जनता एवं प्रदेश हित मे सदैव सच्चाई, इमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री/राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा जी सहित सभी वरिष्ठ जनों और लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा पार्टी ने संगठन के कार्य का जो दायित्व दिया है जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है उसमें मैं भी एक छोटे सिपाही के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करुंगा ।
भाजपा नेतृत्व द्वारा जो सम्मान दिया गया है यह सब आप कार्यकर्ताओं को समर्पित है, आप सबका सम्मान है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर कार्यालय पर मुख्य रूप से महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, सुनील यादव, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, सौरभ बाल्मीकि, महानगर मंत्री आमोद कुमार, लखविन्दरपाल सिंह, अनीता सिंह, संदीप शर्मा, दीपू शुक्ला, बलदेव रामानी, ऋषि शर्मा,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन सोनकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष गणेश वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम के उपरांत आनंद द्विवेदी एयरपोर्ट गये और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button