उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 239 वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक आयोजित 

प्रशासनिक कार्यों एवं कर्मचारी हित संबंधी अनेक बिन्दुओं पर किया गया मंथन

लखनऊ : उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय में स्थित सभागार में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 239 वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक का आयोजन किया गया l इस बैठक का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक ,उत्तर रेलवे, लखनऊ, डॉ. मनीष थपल्याल द्वारा किया गया I उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की वार्ता तंत्र का आयोजन नियमित तौर पर किये जाने का प्रावधान है, जिसका उद्देश्य प्रशासन एवं यूनियन के आपसी सहयोग के द्वारा कर्मचारी मुददों के त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना है | बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में कार्यान्वित की जानेवाली योजनाओं तथा कार्यप्रणाली से यूनियन के पदाधिकारियों को अवगत कराया ,साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के हितों हेतु रेल प्रशासन द्वारा उठाये गए कदमों के विषय में भी जानकारी दी इ

आज की इस बैठक में यूनियन और प्रशासन द्वारा मंडलीय स्थाई वार्ता तंत्र में विभिन्न मुददों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख रूप से अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु मंडलीय कार्यालय आने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों के बैठने हेतु समुचित स्थान की व्यवस्था करना , मंडल के अलग-अलग कार्यालयों एवं यूनिटों में महिला प्रसाधन कक्षों की समुचित व्यवस्था, मंडलीय चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों के खानपान की समुचित व्यवस्था स्थापित करना,अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया को यथाशीघ्र संपन्न करके हितधारकों को लाभान्वित करना , सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों के आश्रितों एवं उत्तराधिकारियों को होने वाले भुगतानों का यथाशीघ्र निपटान करना, रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यालयों की स्वच्छता की समुचित व्यवस्था निर्धारित करना, चिकित्सकीय आधार पर विकोटिकृत कर्मचारियों के केसों का शीघ्र निपटान सहित अन्य अनेक प्रकार के कर्मचारी हित एवं कल्याण संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया तथा प्रशासन द्वारा इस विषय में नियमानुसार एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया I इसके अतिरिक्त इस वार्ता में प्रशासन एवं कर्मचारियों के उचित सामंजस्य द्वारा सरकारी कामकाज को और अधिक सुगम बनाने तथा पारदर्शिता लाने की नयी संभावनाओं एवं दिशाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया I इस स्थाई वार्ता तंत्र में, अपर मंडल रेल प्रबंधकों सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष , केंद्रीय महामंत्री, आल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन, शिवगोपाल मिश्रा, नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष, विभूति मिश्रा ,मंडल मंत्री,  आर. के.पाण्डेय सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button