दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा, प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वाराज सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ पर राखी बांधी।
सुश्री बांसुरी स्वराज से रक्षा सूत्र बंधावाते हुऐ प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा अत्यन्त भावुक हो गये।
इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज, श्रीमती सोना कुमारी, श्रीमती सारिका जैन का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती लता गुप्ता एवं सह-प्रभारी श्रीमती श्याम बाला उपस्थित थी।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा की बहने सामाजिक समरसता और प्रेम सौहार्द को आगे बढ़ाने मे सदैव अग्रसर रही है और पहले की तरह अब भी समाज को जोड़ने के कार्य को आगे बढ़ाएँगी, इसका हमें पूरा भरोसा है।
श्री सचदेवा ने कहा कि आज जिस दौर से हम गुजर रहे हैं उसमें हो रही दिन प्रतिदिन महिलाओं के प्रति असहनशीलता की घटनाओं को देखते हुए रक्षा बंधन का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह पर्व हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्साहित करेगा और महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि करेगा।
श्रीमती ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा 29 अगस्त से 31 अगस्त तक एक स्नेह यात्रा निकालेगी जिसके अंतर्गत बहने समाज के विभिन्न वर्गों जैसे रिक्शा चालक, टैक्सी चालक, ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक एवं डिलिवरी बॉय को राखी बान्धेगी। उन्होंने कहा कि आज हमने दिल्ली भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह एवं विशाखा सैलानी को सम्मानित किया।