उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फीनिक्स पलासियो में ‘एट’ का आगाज, मिलेगा स्वाद के शौकीनों को नया और रोचक डाइनिंग एक्सपीरियंस

लखनऊ :  फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के डिवीजन बेलोना हॉस्पिटैलिटी डिवीजन ने फीनिक्स पलासियो में अपने फूड प्रोजेक्ट ‘एट’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह खानपान के शौकीनों के लिए एक नया और रोचक डाइनिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा, जिसमें उन्हें परंपरा, रचनात्मकता और लग्जरी की अनूठी अनुभूति प्राप्त होगी। बदलते ट्रेंड्स के साथ पारंपरिक ओरिएंटल स्वादों का मिश्रण व हाई क्वालिटी के इंग्रीडिएंट्स व घर में बने सॉस का उपयोग करके, ‘एट’ एक यादगार और रोमांचक डाइनिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह विशिष्ट डाइनिंग प्रतिष्ठान मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में अपनी शानदार सफलता के बाद, लखनऊ स्थित फीनिक्स पलासियो में डाइनर्स को शानदार अनुभव देने के लिए तैयार है।

“एट” नाम का गूढ़ अर्थ गहरी समझ, अच्छा करने, पुराने और नए विचारों के साथ तालमेल से जुड़ा हुआ है। यह रेस्टोरेंट के नाम को बेहद खास और दिलचस्प बनाता है। ‘एट’ का सेंट्रल सुशी बार न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि यह इंटरएक्टिव भी है, जिससे गेस्ट्स अपने ऑर्डर किए हुए सुशी को शेफ द्वारा कलात्मक ढंग से तैयार करते हुए देख सकते हैं।

चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ), प्रशांत इस्सर ने कहा, “रेस्तरां शहर के खान पान के शौकीनों के दिलों में एक खास जगह बनाने जा रहा है। ‘एट’ का मेनू दुनिया भर के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की श्रृंखला प्रस्तुत करेगा।”

फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के सीनियर सेंटर डायरेक्टर, संजीव सरीन ने ने बताया, “लखनऊ के शॉपर्स के लिए एक अनूठा और लग्जरी शॉपिंग डेस्टिनेशन देने के बाद, फीनिक्स पलासियो लखनऊ में डाइनिंग के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करने जा रहा है। ‘एट’ के जरिए हम डाइनर्स के लिए एक अनूठा अनुभव लेकर आ रहे हैं, जहां बेहद बारीकी से चुने गए स्वादिष्ट भोजन को एक शानदार और ऐश्वर्य भरे माहौल में पेश किया जाता है।”

डाइनर्स के लिए वैरायटी पेश करते हुए एट के मेनू में कैंटन, हांगकांग, ताइवान, मलेशिया और जापान के खानपान से प्रेरित फूड आइटम्स शामिल हैं। यह स्वाद का ऐसा मिश्रण प्रस्तुत करता है जो डाइनर्स को एक अनूठे स्वाद का अनुभव कराता है। प्रस्तुत की गई स्वादिष्ट भोजन की श्रृंखला विभिन्न क्षेत्रों के भुला दिए गए पारंपरिक चाइनीज डिशेज, सदाबहार पसंदीदा व्यंजनों और नई पेशकश में तालमेल बैठाते हुए एक संपूर्ण और आनंददायक भोजन अनुभव देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ रोचक ढंग से तैयार किए गए ड्रिंक्स और सिग्नेचर कॉकटेल के साथ-साथ जल्द शुरू होने वाली पैटिसरी से सिग्नेचर डेसर्ट भी उपलब्ध होंगे। यह सभी मिलकर डाइनिंग के अनुभव को बेहद आकर्षक और यादगार बना देंगे।

फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के सीनियर सेंटर डायरेक्टर, संजीव सरीन ने ने बताया, “लखनऊ के शॉपर्स के लिए एक अनूठा और लग्जरी शॉपिंग डेस्टिनेशन देने के बाद, फीनिक्स पलासियो लखनऊ में डाइनिंग के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करने जा रहा है। ‘एट’ के जरिए हम डाइनर्स के लिए एक अनूठा अनुभव लेकर आ रहे हैं, जहां बेहद बारीकी से चुने गए स्वादिष्ट भोजन को एक शानदार और ऐश्वर्य भरे माहौल में पेश किया जाता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button