जनता दल यूनाइटेड लखनऊ महानगर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड लखनऊ महानगर का कार्यकर्ता सम्मेलन लखनऊ स्थित दारूलसफा के ए ब्लॉक कामनहाल में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार उपस्थित रहे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश संयोजक सत्येन्द्र पटेल उपस्थित रहे।
प्रमुख वक्ता के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव भरत गंगवार ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रबि सचान , प्रदेश महासचिव ( संगठन) नाहीद अकील , प्रदेश महासचिव (कार्यपालक) सुभाष पाठक , पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दिवाकर सिंह , युवा राष्ट्रीय महासचिव नीरज पटेल ,प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार,पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष खुर्शीद आलम ,अनुसूचित प्रकोष्ठ अध्यक्ष आर डी कुरील, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ठाकुर जी उपस्थित रहे।
सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष शबिह हैदर ने किया और सम्मेलन के संयोजक पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष अभिनव दीप मिश्रा रहे। इस सम्मेलन में लखनऊ में निवास करने वाले पार्टी के सभी पदाधिकारीगण साथियों को उपस्थित रहने के साथ ही आस पास के जिलों से पार्टी के साथी सम्मिलित हुए। सम्मेलन में लखनऊ जिला एवं महानगर में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के साथ ही पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान में गतिशीलता लाने पर बहुत विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन कों सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह समय हमारी पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक है और इस हमारे पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की चर्चा पूरे देश में हो रही है और उनके द्वारा बिहार राज्य में किए जा जनकल्याणकारी कार्यों से सभी अवगत हैं और उनके ऊपर लोगों को पूरा भरोसा है और इसीलिए उनके अथक प्रयास से देश का सम्पूर्ण बिपक्ष इस समय एक हो गया है और आने वाले चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगा।मा प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि साथियों आप लोगों को अपने नेता की नीतियों एवं पार्टी की विचारधारा को लेकर जनता के बीच जाकर पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान के माध्यम से उनको अपनी पार्टी से जोड़ कर अपने संगठन को मजबूत और सक्रिय करना है। सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव विपिन विनोद,डा जितेन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव सिराज अहमद बारुदी उपस्थित थे.


