सारेगामापा स्टार के कलाकारों की प्रस्तुतिकरण झूम उठा लोहिया पार्क

लखनऊ : सारेगामापा स्टार ग्रुप एवं यूथ हास्टल,शान-ए-अवध इकाई के सदस्यों द्वारा “स्वतंत्रता दिवस” पर “आजादी अमृत महोत्सव” के तहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लोहिया पार्क में किया गया। जहां देशभक्ति गीतों को पेशकर माहौल में जोशभर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नितिन कुमार मिश्रा,शिक्षक केन्द्रीय विद्यालय उपस्थित थे जिनको यूथ हास्टल,शान-ए-अवध इकाई के संरक्षक गोपेन्द वर्मा एवं इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आशुतोष सिंह, गोपेन्द्र वर्मा,अरशद आजम, नवीन वर्मा,सुशील श्रीवास्तव, राजीव रावत,नितिन मिश्रा,गर्व,डा. नौशाबा खान,कमल,रियाज, अहमद,अजीम खान,रचना पांडे,अर्चना वर्मा,मो.जाकिर सहित अन्य कलाकारों ने गीतों के रंग बिखरे।

कार्यक्रम का सफल संचालन इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव ने किया।

इनका उत्साहवधँन के लिए उपाध्यक्ष नवीन गर्ग,उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल, सचिव पंकज श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, हरीश उपाध्याय,रोशनी,रोली सिंह,रघुवीर सिंह,रानी, प्रताप चौहान,मीनाक्षी,तृष अग्रवाल सहित अन्य सम्मानित सदस्यों एवं उपस्थित जन समूह ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर शिरकत की एवं देशभक्ति के गीतों को स्वर प्रदान कर सम्पूर्ण वातावरण को देशप्रेम के रंग से सराबोर कर दिया।




