उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअल रूप से शिलान्यास किया

लखनऊ :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 4355. 2 करोड़ की लागत से देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअल रूप से शिलान्यास किया। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन देखा और सुना।

कार्यक्रम के उपरांत ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में प्रत्यक्ष रूप से शिलान्यास किया। सदस्य विधान परिषद मोहसिनलखनऊ रजा, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉ राघवेंद्र शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  व क्षेत्रीय लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button