उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजनाथ सिंह की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

लखनऊ : रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शहर के विभिन्न मुहल्ले में सिलाई सेंटर खोले जाने की योजना के तहत महानगर अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने मड़ियांव गांव मे रामलीला सभागार परिसर में स्थापित सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी साथ में उपस्थित रहे। सेंटर में फीम फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर फंड द्वारा महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई है जिसके द्वारा केंद्र में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महिला सशक्तिकरण अभियान को प्रसारित करने के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है।
मुकेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देश का विकास तभी संभव है जब देश की महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। महिलाओं को हुनरमंद व आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से खोले गए केंद्र में सिलाई को रोजगार के रूप में अपनाने के नजरिए से उद्घाटन के समय बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, पार्षद निशा तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, द अविरल फाऊंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दिव्यांशी शुक्ला, श्रवण मौर्य पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश्वर सोनी, गया प्रसाद रावत, रंजना दुबे, राम प्रकाश रावत और क्षेत्रीय महिला एनजीओ संगठनों की प्रतिनिधि भी उपस्थित रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button