उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारियों से सम्मानजनक व्यवहार करें पुलिस प्रशासन : संदीप बंसल

लखनऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ के प्रमुख पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेंद्र कुमार अग्रवाल से उनके कार्यालय कक्ष में मिले और उनसे व्यापारी वर्ग के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानजनक रवैया अपनाने को कहा।*
संदीप बंसल ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की भी मासिक बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया ताकि पुलिस और व्यापारी का आपसी संवाद अच्छा बना रहे उन्होंने अतिक्रमण के विषय पर पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेंद्र अग्रवाल ने संगठन की बात से सहमत होते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी थानों पर व्यापारी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा आश्वस्त किया और यह भी कहा कि चाहे जीएसटी का मामला हो या कोई और ऐसा विषय जो सीधे पुलिस से नहीं जुड़ा है उसकी जांच पड़ताल पुलिस विभाग नहीं करेगा और यदि कोई करता है और व्यापारी का उत्पीड़न करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी उन्होंने अतिक्रमण और अन्य विषयों पर अति शीघ्र व्यापारी वर्ग के साथ एक बड़ी बैठक करके महत्वपूर्ण निर्णय लेने का भरोसा दिया।

पुलिस आयुक्त के साथ हुई बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, कार्यवाहक जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, सुनीत साहू, राजीव कक्कड़ अमरजीत कुरील, अवधेश सोनकर,प्रफुल बांग्ला, फुरकान कुरेशी, राज किशोर पांडे, अवधेश सोनकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।*

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button