उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
शहीदों की याद में वृक्षारोपण

लखनऊ : कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की याद में इंदिरा नगर ए ब्लॉक के मंगलम पार्क में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी याद मे पार्क मे वृहद वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में भूपेन्द्र शर्मा, पार्षद,आदित्य बली तथा कॉलोनी के वरिष्ठ पुरूषों एवम् महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक सुनील त्यागी ने सभी का धन्यवाद अर्पित किया ।



